700 ग्राम अवैध चरस के साथ हरियाणा के 02 तस्कर गिरफ्तार।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : देवभूमि-2025 व मुहिम उदयन के तहत उतरकाशी पुलिस द्वारा जनपद मे अवैध नशे के कारोबार को जड से खत्म करने हेतु चलाये जा रहे धरपक्कड अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, प्रशान्त कुमार SO मोरी के नेतृत्व में रात्रि में मोरी पुलिस टीम तुंगजाला, नैटवाड़ रोड़ के पास से हरियाणा निवासी 2 तस्करों सत्यवान व धर्मवीर को क्रमशः 360 व 340 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्करों के कब्जे से कुल 700 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी है।
गिफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मोरी पर 8/20 NDPS Act में मुकदमा पंजीकत किया गया, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।