देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आज सेवा पखवाड़ा के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समुदाय भवन विजय कॉलोनी में भाजयुमा द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया कार्यक्रम में टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह भी मौजूद रही। सेवा पकवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर युवाओं ने हिस्सा लिया और रक्त दान किया । वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भी वितरित किए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही उनके दीर्घायु की भी कामना की। मंत्री जोशी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने है तब से देश में कई ऐतिहासिक काम हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विश्व के पटल पर एक अलग पहचान दिलाई है। मंत्री जोशी ने कहा कि इसी सेवा भाव के साथ प्रदेशभर में आज से आगामी 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को एक सेवा के रूप में मनाया जाएगा।
इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, भावना पांडे, सिकंदर सिंह, मंजीत रावत, अमोल डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…