देहरादून : शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में देहरादून जिलाधिकारी सोनिका एवं नगर आयुक्त मनुज गोयल के साथ नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बैठक की।
देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा की जा रही अवैध निर्माण की कार्यवाही लगातार जारी है। प्रशासन की कार्यवाही के दौरान कभी नगर निगम के कर्मचारी और कभी एमडीडीए के अधिकारी क्षेत्र में अवैध निर्माण की कार्यवाही के लिए पहुंच रहे है, जिससे बार-बार क्षेत्रवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिवम विहार के स्थानीय लोगों ने अवैध निर्माणों की कार्यवाही के लिए एक समय पर अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की मांग की। बैठक में मौजूद जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर एक साथ समयनुसार अवैध निर्माणों पर कार्यवाही करे। जिससे आम जनमानस को समस्याओं को सामना न करना पड़े।
इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी स्थानीय लोगों ने मंत्री जोशी का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, नगर आयुक्त मनुज गोयल, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद भूपेंद्र कठेत, संजय नौटियाल, कमल थापा, जगत चौधरी, विनय खत्री, शरद राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
अटल आयुष्मान योजना प्रदेश की आम जनता, तो गोल्डन कार्ड योजना सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों…
सीबीआई की विशेष अदालत ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में तीनों आरोपियों पर आरोप तय…
उधम सिंह नगर के एआरटीओ कार्यालय में दोनों कारों को आमने-सामने लाया गया, मारुति कंपनी…
उत्तराखंड में इस साल वनाग्नि की 580 घटनाओं में 500.81 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ,…
कभी नदी में बहकर चट्टानों के बीच फंसी थी मासूम हथिनी, आज कालागढ़ एलीफेंट सेंटर…
रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस, मुख्यमंत्री धामी…