उधमसिंह नगर : रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में पहुंचकर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं के सवालों के बहुत ही सहेजता एवं सरलता से जवाब दिए।
युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर युवा बहुत ही प्रफुल्लित एवं उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गांधी हॉल में पहुंचते ही युवाओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में 800 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रशांत ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात भारत के पाक तथा चीन संबंधों में आए परिवर्तन के बारे में जानना चाहा, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी सैनिक का बेटा हूं और मेरे पिताजी ने 30-32 साल देश की विभिन्न क्षेत्रों में रहकर सेवा की है। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी शांति सेना में श्रीलंका भी गए थे। उन्होंने कहा कि बचपन में मेरे मन मे भी यह सवाल आता था कि भारत-पाक युद्ध हुआ तो हमारी जीत निश्चित होगी परंतु जब चाइना के साथ युद्ध की बात आती थी तो मन में संशय के बादल छाए रहते थे। उन्होंने कहा कि मन में संशय के यह बादल भारत चीन युद्ध की 1962 की लड़ाई का परिणाम थी, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात गलवान घाटी में देश के सैनिकों ने मुंह तोड़ जवाब दिया। गलवान घाटी में शहीद सैनिक हमें विरासत में सोच देकर गए हैं कि कोई भी आंख उठाकर देखेगा तो उसको नस्तोनाबूद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की सेना सदा ही शौर्य और पराक्रम का इतिहास लिखती आई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद म्यांमार में घर में घुसकर तथा पुलवामा आतंकी हमले का बदला सर्जिकल स्ट्राइक कर के लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की महाशक्ति बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में कोई भी घटना होती है तो दुनिया भारत की ओर देखती है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान देश के झंडे का पराक्रम देखने को उस समय मिला जब देश के विद्यार्थियों के साथ ही विश्व के अन्य देशों के व्यक्तियों ने भी यूक्रेन से निकलने के लिए हमारे देश के तिरंगे का सहारा लिया।
अरुण कुमार ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री स्वयं यह कहते हैं कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा इसके लिए क्या-क्या योजनाएं चलाई जा रही है, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक तब होगा जब राज्य में पर्यटन तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को अच्छी सुविधाएं मिले। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में अच्छी एवं आधारभूत सुविधाएं कैसे मिले, अवस्थापना विकास सुविधाओं, रेस्टोरेंट, बंगले, यातायात एवं रेलवे परिवहन आदि को सुविधाजनक बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य एवं देश अतिथि देवो भावः के भाव से काम करता है, सभी के मन में अतिथि देवो भावः का भाव होना चाहिए। जो भी पर्यटक एक बार राज्य में आए वह सुखद अनुभव लेकर यहां से जाए ताकि एक बार आए तो बार-बार आने की इच्छा करें। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन नीति में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने ऋषिकेश के ताज होटल का हवाला देते हुए कहा कि अकेले एक होटल से ₹20 करोड़ का राजस्व 1 साल में मिलता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के होटल यदि राज्य में होंगे तो निश्चित ही राज्य को विकास में नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओ, योगा, वेलनेस सेंन्टर, उद्योग, आयुष के साथ ही सभी क्षेत्रों में मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए सभी व्यक्तियों को अपना-अपना काम एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से करना होगा, तभी ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा और इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।
योगेश आर्य ने प्रदेश के पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित किए जाने हेतु पर्यटन विकास लिए चलाई जा रहे स्कीम की के बारे में पूछा, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब राज्य गठन हुआ था तब यह प्रश्न गहराई से जुड़ा था कि राजस्व का विकास का आधार क्या होगा कैसे विकास की संरचना को गढ़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में पर्यटन विकास हेतु पर्यटन नीति में परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार चार धाम यात्रा पर रिकॉर्ड तोड़ 31 लाख से ज्यादा यात्री दर्शन कर चुके हैं तथा इस बार कावड़ यात्रा में भी चार करोड़ से ज्यादा शिवभक्त कावड़ लेके जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में तीसरे चरण का काम तेजी से चल रहा है तथा बद्रीनाथ का मास्टर प्लान भी तैयार हो गया है। सड़कों को एक कोने से दूसरे कोने तक जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर, हल्द्वानी, मुरादाबाद बायपास तथा काशीपुर-मुरादाबाद रोड फोरलेन स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कैलाश मानसरोवर की यात्रा सड़क मार्ग से ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन के विकास के लिए रेलवे, एयर कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल मार्ग शीघ्र शुरू हो जाएगा जिस पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि उड़ान सेवा में प्रत्येक जगह को हेली सेवा से जोड़ने का काम उत्तराखंड कर रहा है, उन्होंने कहा कि एवियशन टर्बो फ्यूल पर टैक्स में 18 पर्सेंट की छूट दी गई है अर्थात 2 परसेंट ही टैक्स वसूला जा रहा है।
चित्रा हलदर ने पूछा कि पीएम मोदी से वार्तालाप में उत्तराखंड के विषय में क्या वार्ता होती है जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले जब मैं पीएम साहब से मिलने के लिए गया था तब मेरे भी मन में यही था कि किस प्रकार के सवाल होंगे और क्या-क्या जवाब देना होगा, परंतु जब मैं उनसे मिला सवालों के जवाब दे दिये तथा 15 मिनट के बाद में बहुत ही ज्यादा अपने आप को सरल एवं सहज महसूस करने लगा। मैं यह भी भूल गया कि यह मेरे सम्मुख प्रधानमंत्री बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने प्रधानमंत्री को अद्वैत आश्रम संबंधित स्वामी विवेकानंद की पुस्तक भेंट की तब उन्होंने नारायण आश्रम, अद्वैत आश्रम, आदि कैलाश, केदारनाथ के विकास तथा बद्रीनाथ के मास्टर प्लान एम्स की प्रगति के साथ ही राज्य के हर सेक्टर एवं क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी राज्य के हर क्षेत्र एवं परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से 15 मिनट का समय मिलने के लिए लिया गया था परंतु प्रधानमंत्री द्वारा पूरे 1 घंटा 30 मिनट का समय दिया गया और उन्होंने राज्य के संपूर्ण भूभाग एवं क्षेत्रों के कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री जी का राज्य से गहरा लगाव है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश भी प्रेषित किया गया।
मानसी पांडे ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल की तरह आपका क्या मॉडल है जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 साल गुजरात के सीएम रहे, उनका गुजरात मॉडल में सुशासन, उद्योग, सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया। उनके शासन में रात दिन का कोई भी अंदर नहीं करते थे। गुजरात मॉडल पूरी दुनिया में सराहा गया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की विचारधारा को न मानने वाली सरकारों ने भी गुजरात मॉडल को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास हेतु 6000 एकड़ लैंड बैंक निकाला गया है, पर्यटन नीति में बदलाव कर रहे हैं और वेलनेस सेंटर आदि की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान हेतु सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं चौथे नंबर पर संतुष्टि का भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्य संस्कृति में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या घनत्व बढ़ रहा है, असामाजिक तत्व राज्य में बनाना ले पाए इसके लिए सघन ड्राइव चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को कोई परेशानी न हो, उद्योगों से रोजगार मिले एक सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। इसके साथ ही सभी क्षेत्रों में भी कार्य किये जा रहे है।
इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश मंत्री बीजेपी विकास शर्मा, अनिल चौहान, भारत भूषण चुघ, शिव कुमार अग्रवाल, हरीश मुंजयाल, डीआईजी निलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…