जितेन्द्र गौड़
देहरादून : दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के पावन अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत सेवा से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज ने डाकपत्थर व विकासनगर में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पौष्टिक आहार का वितरण किया व उनके परिज़नो को पौष्टिक आहार का महत्व भी समझाया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर बच्चों के वजन और पोषण की जांच की जाती है, साथ ही कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार दिया जाता है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र पर वृक्षारोपण भी किया। सेवा के ये कार्यक्रम देशभर में समस्त मंडलों की चयनित आंगनबाडियों में आयोजित किए जायेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…