अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिला सभागार उत्तरकाशी में भाजपा ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज प्रबुद्ध जनों की गोष्ठी आयोजित की।
वंदे मातरम गीत के बाद कार्यक्रम के संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट जी ने उपस्थित प्रबुद्ध जनों का माल्यार्पण कर मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि एक गरीब परिवार में जन्म, परिवार की आजीविका के कार्य में सहयोग और साथ साथ में पढ़ाई से लेकर वर्तमान में देश ही नहीं बल्कि दुनिया का नेतृत्व करने तक पर यदि बात की जाय और देखा जाय तो साल भी कम पड़ जाएंगे।दिन में १८घंटे काम करना और कभी अवकाश न लेना अनवरत काम करना यही उनका मूल मंत्र है।
स्वदेशी,वोकल फॉर लोकल,वैश्विक महामारी कॉविड में स्वदेशी वैक्सीन से देश का दुनिया को सामर्थ्य बताना ,सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर साजिश कर्ताओं के हौसले पस्त करना,धारा ३७०समाप्त करना और राम मंदिर निर्माण का सर्वमान्य हल निकाल कर मार्ग प्रसस्त करना जैसे असंख्य ऐतिहासिक देश के विकास के निर्णय उनकी कार्य क्षमता को परदर्शित करते हैं।
प्रेम सिंह पंवार, रामगोपाल पैनुली, बुद्धि सिंह कुमाई, विक्रम सिंह नाथ, तथा महेश पंवार ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए,सभी ने कहा कि हम अपने स्थान से ही अपने पद के अनुसार ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए मोदी जी के राष्ट्र निर्माण के विशाल अनुष्ठान में आहुति दे सकते हैं।आसुरी शक्तियां जो प्रबल असर दिखा रही है उन्हे परास्त करने के लिए मोदी जी के हाथों को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध संत कुट्टी स्वामी महाराज ने इस अवसर पर मोदी जी के मुख्यमंत्री काल से लेकर वर्तमान समय तक उनके साथ नजदीकी से मिलने की बात करते हुए विस्तार से वर्णन किया।उन्होंने उपस्थित जनों से आग्रह किया कि हर कोई मोदी जी जैसा बन सकता है यदि व्यक्ति कार्य में अपने स्वार्थ को अलग रख कर देश हित में कार्य करता है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…