मसूरी : सोमवार को नगर पालिका परिषद, मसूरी के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कोतवाली (थाने) पर प्रार्थना पत्र प्रेषित किया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि विगत कुछ माह पूर्व मसूरी नगर पालिका क्षेत्र में माल रोड व अन्य स्थानों पर मसूरी पेयजल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। जिसमें पेयजल निगम द्वारा ठेकेदार के माध्यम से मसूरी की सड़कों को खोदकर उसमें पाइप लाइन बिछाई गई थी। उसके पश्चात पेयजल निगम व ठेकेदार द्वारा उक्त सड़कों की मरम्मत हेतु निम्न गुणवत्ता का कार्य किया गया था, जिस कारण मसूरी की सड़कों में काफी गड्ढे बन गए थे। तथा सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी। काफी समय व्यतीत होने के उपरांत भी पेयजल निगम द्वारा उक्त क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया।
वहीँ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पालिका अधिशासी अधिकारी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मसूरी पर मुकदमा अपराध संख्या 68/2022 धारा 288 आईपीसी बनाम पेयजल निगम व संबंधित ठेकेदार पंजीकृत किया गया । जिसकी जांच उप निरीक्षक शोएब अली के सुपुर्द की गई।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…