कैबिनेट मंत्री जोशी ने जाखन और राजपुर में जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन किट।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा ‘‘सेवा ही संगठन’’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जाखन वार्ड में विवेक विहार बस्ती, बाबू नगर बस्ती, चेतना बस्ती तथा सोनिया बस्ती के लगभग 200 परिवारों को तथा राजपुर वार्ड की चन्द्रलोक बस्ती के लगभग 170 जरूरतमंद परिवारों को राशन की किट बांटी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कोविड महामारी के कठिन समय में पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रह कर उनकी परेशानियों को हल करने में सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र के कार्यकर्ता स्थानीय पार्षदगण एवं प्रचायत प्रतिनिधि मुझे अवगत करते हैं कि क्षेत्र में कहां – कहां जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचानी है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं राज्य की सरकार द्वारा राशन कि दुकानों के माध्यम से राशन मिल रहा है या नहीं? इसी प्रकार कोविड टीकाकरण पर नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि अधिकांश लोग कोविड टीके की डोज ले चुके हैं।
इस अवसर पर भाजपा शहीद दुर्गामल मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, दून विहार पार्षद संजय नौटियाल, जाखन पार्षद कमल थापा, निशा शर्मा, मंजीत रावत, विशाल कुल्हान, अजीत, मोहित अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा, दीपक अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago