पुलिस ने छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की दी गयी महत्वपूर्ण जानकारियां।

विनय उनियाल

चमोली/कर्णप्रयाग : पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के निर्देशन में “एक साझू प्रयास 20/09/2022 को रा0बा0इ0का0 कर्णप्रयाग की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
चमोली पुलिस महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर छुपी उस घबराहट को बाहर निकालकर उनके अन्दर आत्मविश्वास व आत्मरक्षा की भावना को विकसित करना है। जिससे वह अपने अन्दर कुछ भी कर सकने की भावना उत्पन्न करते हुए किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो। जिसमें अर्चना नेगी द्वारा छात्राओं को महिलाओं को मार्शल आर्ट के जरिए खाली हाथ स्वयं की रक्षा कैसे की जाती है, के सम्बन्ध में आत्मरक्षा/सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया जो उनके आत्म सम्मान एवं आत्मरक्षा के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

जागरुकता कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, गौरा शक्ति एप, उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गुड टच बेड टच, मानव तस्करी व आपातकालीन नम्बर डायल-112 बारे में जानकारी दी गयी एवं अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
स्कूली छात्राओं को महिला सम्बन्धी होने वाले साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के तरीके, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर क्राइम आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। जनपद चमोली पुलिस के स्तर से इस प्रकार के महत्तवपूर्ण जागरुकता कार्यक्रम निरन्तर चलाये जाते रहेंगे।
इस दौरान महिला हेल्पलाइन प्रभारी मीता गुंसाई, म0उ0नि0 सुधा विष्ट व स्कूल की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts