विनय उनियाल
चमोली : बुधवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने क्लेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों की बैठक लेते हुए आपदा न्यूनीकरण के तहत सुरक्षात्मकार्यों हेतु शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत् क्षतिग्रस्त परिसम्मपतियों की मरम्मत, पुर्निर्माण हेतु राज्य आपदा मोचन निधि एवं आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा जो भी सुरक्षात्मक कार्य किए जाने हैं उनका शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि प्रस्तावों को शासन को भेजा जा सके।
उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूलों तथा एसीएमओ को स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई को गोपेश्वर व जोशीमठ के नालों का ड्रेनेज प्लान का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। नगरपालिका को गोपेश्वर तथा बद्रीनाथ में तथा लोनिवि को हेमकुण्ड में कैटल सेल्टर के प्रस्ताव भेजने को कहा। डीडीओ को इस योजना में अमृत सरोवर का प्लान बनाने के निर्देश दिए। वहीं डीपीओ के बैठक में अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…