CM ने संगठन के साथ की विकास के रोड मैप पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आवास पँहुचकर प्रदेश अध्यक्ष कौशिक व प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय से शिष्टाचार भेंट की और विकास के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में रोजगार, स्वरोजगार और विकास कार्यों में और गति दिए जाने पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने उनका शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा ने साढ़े चार साल में प्रदेश के आखिरी छोर तक विकास पहुचाया और प्रदेश में ऊर्जावान और युवा नेतृव में राज्य विकास के नए आयाम छुयेगा। सरकार ने विभिन्न विभागो में बैकलॉग के अलावा 22 हज़ार रिक्तियो को भरने का निर्णय लिया है वहीं जिलों में रोजगार कार्यालय में आउटसोर्स के लिए भी कार्यालय स्थापित करने के निर्णय लिया है जिससे संबिदा अथवा आउटसोर्स से नियुक्ति हो सके। वहीं स्वरोजगार की दिशा में भी कई योजनाये चल रही है। उन्होंने राम नगर में आयोजित चिन्तन शिविर में मिशन 2022 के लिए बनाये गये रोड मैप पर भी चर्चा की। रोड मैप के अनुसार मंत्रियो और विधायको के क्षेत्र में प्रवास पर भी चर्चा की गई। कौशिक ने कहा कि इस दौरान संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे और जन समस्याओँ का मौके पर ही समाधान के अलावा लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे भी अवगत कराया जाएगा,जिससे लोग लाभान्वित हो सके। इसके अलावा कोविड की सम्भावित तीसरी लहर के लिए तैयरियों पर चर्चा और सुझाव भी रखे गये।

प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कोविड से लड़ाई में पहली और दूसरी लहर में सेवा ही संगठन के कार्यों से खासी सफलता मिली और कर्यकर्ता इसे जारी रखेंगे। इस मौके पर महामंत्री संगठन अजेय ने भी पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी व सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुचाने के लिए कार्यकर्ताओं की सहभागिता को बढ़ाने पर जोर दिया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago