विनय उनियाल
चमोली : “अस्पताल जनता के द्वार’’ कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा तहसील दशोली के ग्राम ब्यारा निजमुला में आज गुरूवार को मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर 828 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जन, आर्थाे सर्जन, स्त्री व बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन के साथ विभिन्न गैरसंचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दो मानसिक रोगियों की जॉच, 12 दिव्यांगजनों का विशिष्ट पहचान प्रमाण पत्र (यूडीआईडी) कार्ड बनाये गये। स्वास्थ्य शिविर में दूरस्थ गांव क्षे़त्र गौणा, निजमुला, टॉली,मनुरा, ब्यारा आदि क्षेत्रों के लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर शिविर का लाभ उठाया। शिविर में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्वावस्था, विधवा, दिब्यांग आदि सामाजिक पेंशन योजनाओं के तहत 28 आवेदनों का मौके पर ही सत्यापन किया गया।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…