विनय उनियाल
चमोली/गोपेश्वर : जनपद चमोली का होम्योपैथिक चिकित्सालय डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। चमोली जिले में 08 होम्योपैथिक अस्पताल है। लेकिन आठ अस्पतालों में मात्र चार डॉक्टर ही नियुक्त है। जबकि बचे चार अस्पताल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे है। बड़ी बात तो यह है कि जिला होम्योपैथिक अस्पातल गोपेश्वर बिना डॉक्टर के चल रहा है। डॉक्टरों के अलावा होम्योपैथिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी के तीन पद भी रिक्त है। ऐसे में मरीजो का इलाज कैसे हो पायेगा यह बड़ा सवाल है।
वहीँ जब जिला होम्योपैथिक जिलाधिकारी से इस संबंध में वार्ता हुई तो उन्होंने भी यह माना, होम्योपैथिक जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में समय समय शासन स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है। जो भी नियुक्ति होगी शासन स्तर पर होगी।
कहाँ-कहाँ है होम्योपैथिक चिकित्सालय
जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय गोपेश्वर, गौचर,कर्णप्रयाग, गैरसैण, निजमुला, पाखी, जोशीमठ, पैनगढ़।
वहीँ इस संबंध में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी चमोली किशोर कुमार उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चमोली जिले में आठ होम्योपैथिक चिकित्सालय है। उनमें केवल चार डॉक्टर ही नियुक्त है। जबकि डॉक्टरों के चार पद रिक्त है। डॉक्टरों की कमी है। इसके लिये शासन स्तर पर पत्रचार किया गया है।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…