रुद्रपुर : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर के नगर निगम में पहुंचकर नगर निगम सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को मंत्री जोशी ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री जोशी ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत उड़ान कैफे कैंटीन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया भोजन ग्रहण किया।
इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है और हमने यह संकल्प लिया है कि आने वाले 5 सालों में महिलाओं की आजीविका को दोगुना किया जाएगा।
इस अवसर पर सीडीओ विशाल मिश्रा, कैलाश पंत, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, ममता आर्य, उमा जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…