विनय उनियाल
देहरादून : जनपद चमोली के कांग्रेस के कई दिग्गजों ओर वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।
लंबे समय से चमोली जनपद से कई दिग्गजों की भाजपा में शामिल होने की अटकलें खत्म हुई और कांग्रेस के आधे दर्जन दिग्गजों ने भाजपा का दामन थामा।
बताते चलें कि चमोली जनपद में कांग्रेस संगठन में अहम पदों पर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य/ ब्लॉक प्रमुख दशोली/ भेषज संग के साथ जिला बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष रहे नन्दन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख दशोली भगत सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री के साथ अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे कर्णप्रयाग विधानसभा के भुवन नौटियाल, पूर्व प्रमुख कर्णप्रयाग राजेन्द्र सगोई, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हरि सिंह रावत ने शुक्रवार को देहरादून भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के सामने भाजपा का दामन थामा।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री भुवन नौटियाल का कहना है कि वर्तमान समय मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी हो रही है पूरा जीवन कांग्रेस को देने के बावजूद भी उनको महत्व नही दिया जा रहा है। और सुरक्षित भविष्य के लिए उन्होंने ऐसा निर्णय लिया।
वहीँ पूर्व प्रमुख नन्दन सिंह बिष्ट का कहना है कि जनपद में कांग्रेस संगठन नही बल्कि 1 व्यक्ति की मनमानी चलती है, जो अपने परिवार को आगे बढाने के में लगा है कार्यकर्ताओ को केवल पोस्टर बेनर चिपकाने के लिए रखे हैं कार्यकर्ताओ को कोई तवज्जु नही मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद चमोली में कांग्रेस कोई संगठन नही है एक आदमी सब चला रहा है। यही हालात रहे तो सेकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता जल्द भाजपा का दामन थामने को मजबूर होंगे।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…