अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज, उत्तरकाशी में शुक्रवार को आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, प्रधानाध्यापिका तथा अध्यापिकाओं एवं छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
डाॅ0 शैलेन्द्र बिजल्वाण द्वारा उपस्थित सभी अध्यापकों एवं छात्राओं को आयुष्मान भारत योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सभी उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि 23 सितम्बर 2018 को मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा महत्वकांक्षी योजना का शुभारंभ किया गया। पूरे भारत में उत्तराखण्ड राज्य पहला ऐसा राज्य है जहाँ पर सभी नागरिकों हेतु भर्ती होने पर सभी सरकारी चिकित्सालयों एवं पंजीकृत निजी चिकित्सालयों में रू0 05 लाख तक का निःशुल्क उपचार हेतु अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना लागू की गई। साथ ही सभी छात्राओं से अपील की गई कि वे अपने परिवार एवं गांव के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्रेरित करें एवं योजना के लाभ के संबंध में जागरूक करें। इसके अतिरिक्त जानकारी दी गई कि विगत 15 से 30 सितम्बर तक जनपद में आयुष्मान भारत पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। आयुष्मान/गोल्डन कार्ड से वंचित सभी नागरिक उक्त पखवाड़े के दौरान अपना आधार कार्ड एवं राशन कार्ड ले जाकर अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्रों/काॅमन सर्विस सेंटर अथवा जिला चिकित्सालय/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर कार्ड बना सकते हैं।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक हरदेव राणा, जिला आईईसी मैनेजर, अनिल बिष्ट, जिला सलाहकार, ज्ञानेन्द्र पवांर आदि उपस्थित रहे।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…