अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस की उपलक्ष्य में विकासखंड नौगांव में जन जागरण अभियान के तहत दिव्यांग जनों को जीवन सहायक उपकरण आवंटित किए गए जिसमें बचन लाल एवं कुमारी स्मृति चौहान को व्हीलचेयर मालू राम, किताब सिंह, कैलाश जयाड़ा, दिला बिष्ट, मानवेंद्र सिंह रावत, मूल्या लाल एवं अन्य कई दिव्यांग जनो को जीवन सहायक उपकरण जैसे छड़ी, कान की मशीन ,वाकर, वैशाखी, इत्यादि जीवन सहायक उपकरण आवंटित किया गया।। कार्यक्रम में विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल एवं जनपद से मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार द्वारा जीवन सहायक उपकरणों का आवंटन किया गया। कार्यक्रम में में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, सुनील रावत सुरेंद्र सिंह रावत दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा मीरा रावत आदि उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…