मसूरी : होटल वर्कर्स यूनियन मसूरी ने ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा देने व उसकी लाश को बरामद करने को लेकर शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या में होटल कर्मचारी शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए तथा अंकिंता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर होटल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आरपी बडोनी ने कहाकि ऋषिेकेश के एक रिजोर्ट में जो घटना घटी उसकी जितनी निंदा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ लिया गया है लेकिन उसे तभी न्याय मिलेगा जब इन तीनों हत्यारों को कड़ी सजा फांसी मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि छह दिन बीतने पर भी अभी तक अंकिता भंडारी की लाश नहीं मिल पायी है। मांग की गई कि उसकी लाश को तत्काल ढूढा जाय। व रिजोर्ट पर बुलडोजर चला अंकिता को न्याय दिया जाय। इस मौके पर आरपी बडोनी ने यह भी कहा कि ऋषिकेश स्थित रिजोर्ट मालिक पुलकित आर्य वहां कार्यरत कर्मचारियों को शोषण करता है उनका वेतन नहीं देता, 12 घटे कार्य करवाता है, उनका वेतन नहीं देता न ही किसी कर्मचारी का पीएफ व ईएसआई कटता है। वह पूर्व दर्जाधारी का बेटा है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से मांग की है कि वह इस मामले में कड़ी कार्रवाई करें। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदीप भंडारी ने कहा कि यह घटना अति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस घटना में निश्चित ही किसी प्रभावशाली का वरदहस्त है ऐसे लोगों को सामने लाना चाहिए व उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि दोषियों को फांसी दी जाय। इस मौके पर संजय टम्टा, प्रेम खंडूरी, मुलायम सिंह, पूरण सिंह, सलीम अहमद, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…