देहरादून : उत्तराखंड सहकारी संघ के देहरादून के अजबपुर स्थित भवन में चौथी मंजिल में एक सभागार का लोकार्पण रिबन काट कर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया।
इस अवसर पर मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि सभागार बेहतरीन बना हुआ है इस सभागार को उत्तराखंड सहकारी संघ अपनी मीटिंग के अलावा अन्य सरकारी विभागों व गैर सरकारी विभागों की मीटिंग के लिए व्यवसायिक रेट पर दें। जिससे संघ की आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
उत्तराखंड सहकारी संघ ने अपने भवन के ऊपर एक भव्य वातानुकूलित सभागार का निर्माण कराया है । इस सभागार में करीब छप्पन लाख रुपए का खर्चा आया है यहां 108 सीटे लगाई गई है। जिसने साउंडप्रूफ सिस्टम लगाया गया है। आज इसके लोकार्पण के साथ ही उत्तराखंड सहकारी संघ की 14 वीं निकाय बैठक (एजीएम )से शुरुआत हुई. यूसीएफ अगले हफ्ते तय कर देगा कि एक मीटिंग, समारोह के हॉल के रेट क्या हैं ?
लोकार्पण कार्यक्रम में उत्तराखंड सहकारी संघ के चेयरमैन, निदेशको सहित डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक टिहरी के चेयरमैन सुभाष रमोला, डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन पौड़ी नरेंद्र सिंह, डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक हरिद्वार के चेयरमैन प्रदीप चौधरी, पौड़ी से संपत सिंह रावत, घनश्याम नौटियाल सहित अनेक कोऑपरेटर मौजूद रहे।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
विकासनगर में पुल न होने के कारण ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर अमलावा नदी…
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दारुल उलूम देवबंद के परिसर के नीचे प्राचीन शिवलिंग…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में हर की पैड़ी से ऋषिकेश के वीरभद्र शिव…