अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : प्रखडं नौगांव के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी में आज राष्ट्रीय सेवा योजना(nss)का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया/स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि pta अध्यक्ष रमेश इन्दवाण अपने उद्धबोधन में स्वयं सेवकों को समाज के बीच मे जाकर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत साक्षरता स्वछता पर्यावरण आदि विषयों पर जन जागरूकता फैला कर समाज मे कुरीतियों निवारण हेतु प्रयास किये जायें।तथा विद्यालय परिसर में लगी वनवाटिक को बेहतर बनाने के लिए छात्रों से निवेदन किया गया। प्रधानचार्य सुशील कुमार चंद्रा द्वारा स्वयं सेवियों को बताया गया कि छेत्र में बढ़ते नशे को कम करने के लिए गावँ स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम प्रारम्भ किये जायें।nss प्रभारी जनार्दन डोभाल द्वारा स्वयं सेवकों को अनुशाशन में रहकर देश समाज के प्रति अपने कार्य व दायित्वों को भली भांति निर्वाहन करना चाहिए जिससे राष्ट्र उन्नति को प्राप्त करें। इस अवसर पर pta सचिव शीला चौहान, शिव प्रसाद नौटियाल, निरंजन प्रसाद खंडूड़ी, smc अध्यक्ष जयप्रकाश थपलियाल आदि ने भी nss के स्वयं सेवकों को सामाजिक कुरीतियों नशा उन्मुलन, स्वछता व जनजागरूकता महिला शिक्षा आदि पर सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सेकडो़ छात्र /छात्राऐं सहित विद्यालय स्टाफ व अभिभावक मौजूद थे।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…