अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : अर्थ एवं संख्या विभाग के तत्वाधान में सतत विकास लक्ष्यों की 7 वीं वर्षगांठ पर एसडीजी जन -जागरूकता सप्ताह 21 से 25 सितम्बर 2022 के अवसर पर जिला मुख्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला द्वारा हस्ताक्षर कर किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि सभी नागरिकों को जागरूक होकर सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु कार्य करना है। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों , कर्मचारियों एवं आमजन से हस्ताक्षर अभियान पर हस्ताक्षर करने की अपील की गयी। अभियान में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी केके पंत, अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोरा, अपर संख्याधिकारी नवीन कुमार एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
दूसरी ओर राजकीय आदर्श कीर्ति इन्टर कॉलेज उत्तरकाशी में अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा सतत विकास लक्ष्य के 17 लक्ष्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही जागरूता हेतु बैनर एवं पोस्टर लगवाये गये तथा छात्रों से प्रश्नोत्तरी भी करवायी गयी , जिसमें छात्रों द्वारा बढ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। अन्त में प्रधानाचार्य विजेन्द्र सिंह राणा द्वारा छात्रों एवं अन्य उपस्थित अध्यापक व कर्मचारियों से सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जागरूक होकर कार्य करने हेतु कहा गया।
इस मौके पर कॉलेज के प्रवक्ता अतुल सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…