देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए लिखा है कि “#मुख्यमंत्री जी क्या रिजाॅर्ट को ध्वस्त करने से पुलकित के प्रति जो गुस्सा है और हमारी संस्कृति और अस्मिता पर जो उसने धब्बा लगाने की कोशिश की है, वह मिट जायेगा? क्या हाकम सिंह का रिजाॅर्ट तोड़ने से इस भर्ती काण्ड से जो नुकसान हुआ है, राज्य की छवि को भी और बच्चों के भविष्य को भी, क्या उसकी क्षतिपूर्ति हो जाएगी? या कुछ और अपराधियों के मकान और रिजॉर्ट ध्वस्त करने से उनकी सजा पूरी हो जायेगी! हमें चाहिए कि हम सिस्टम को ठीक करें ताकि भविष्य में कोई ऐसा जघन्य अपराध घटित न हो उनको सुधारिए, अधिक करना ही है तो फिर यह देखिए कि पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में या हाकम सिंह के रिजॉर्ट में जाने वाले वीआईपी कौन-कौन हैं? उनके टेलीफोन डीटेल्स, हो सकता है कभी-कभी अंधेरे में हाथ-पांव मारने से कुछ मजबूत साक्ष्य मिल जाते हैं। कार्यवाही तर्कसंगत करिए ताकि दोषियों को कानून कठोर दंड दे सके।”
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…