देहरादून : अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या पर विधानसभा अध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त किया है विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना हृदय विदारक है, उन्होंने इस घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज हमने उत्तराखंड की एक बेटी को खोया है जिसके लिए सभी दुखी है, उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं वह स्वयं बेटी के परिवारजनों के साथ हैं एवं दोषियों को सजा देकर न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना पर फास्टट्रैकिंग कार्यवाही होगी। उत्तराखंड का समाज इस प्रकार की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब हमें इस और सोचने की आवश्यकता है कि राजस्व पुलिस प्रदेश में कितनी कारगर है, क्या राजस्व की जगह पुलिस को पुलिसिंग के अधिकार दिए जाने चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड में भू कानून को भी सख्त बनाए जाने की बात कही है साथ ही इस प्रकार के सभी अवैध रिसोर्ट की जांच के लिए कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कुल 113 रिक्त पदों के लिए 3…
नाभीढांग, गुंजी और कुटी समेत 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की…
गैरसैंण के डुंगरी गांव के सिरसवाल परिवार की सफलता की अद्भुत कहानी, फर्श से अर्श…
मुंबई में फिल्म को पहले दिन सबसे शानदार प्रतिक्रिया मिली, जहां 491 शो में कुल…
जयशंकर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के 'हाई…
नारायण शिला मंदिर में श्राद्ध, तर्पण-पिंडदान करने पर पितरों को मिलता है मोक्ष,गयासुर राक्षस और…