देहरादून : नवनियुक्त मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के नए मुख्य सचिव के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव संधू ने निवर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्य सचिव संधू ने शासन के उच्चाधिकारियों सहित अपर सचिव स्तर तक के अधिकारियों के साथ बैठक की।
मुख्य सचिव एस.एस. संधू ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके और उन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोग ले सकें, हमें इसके प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना एक बहुत अच्छे उद्देश्य के साथ शुरू की जाती है, परन्तु योजना के पूर्ण होने के बाद उसका आउटकम क्या रहा, इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि किसी योजना के पूर्ण होने से उस योजना के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सका या नहीं इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…