देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून के आईएसबीटी स्थित ‘ द इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया उत्तराखंड देहरादून द्वारा इंजीनियर्स भवन के सभगार में आयोजित गुणवत्ता सम्मलेन एवं नवाचार पुरस्कार 2022 के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला और भोले जी महाराज भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में सड़कों पर पलायन की समस्याओं को लेकर प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। वहीँ इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, माता मंगला और भोले जी महाराज ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को इंजीनियर्स को इनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
वहीं इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि देश के विकास में सभी इंजीनियरों का महत्वपूर्ण योगदान है। मंत्री जोशी ने कहा कि अगर आज अटल टनल बनी है तो आप के दम पर बनी है। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में आज नई नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में लागतार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला, भोले जी महाराज, चेयरमैन धर्म चंद्रा, नरेंद्र सिंह, इंजीनियर अनिल कुमार, इंजीनियर जेपी तोमर ,सहित कई लोग उपस्थित रहे।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…