देहरादून : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ऋषिकेश में हुई घटना पर कहा कि उत्तराखंड की पावन धरती पर होनहार बेटी की जो निर्मम हत्या हुई, वह हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में काफी ठोस कदम उठाए हैं। जहां मुख्य अभियुक्त अपने साथियों के साथ गिरफ्तार हो चुका है, भाजपा में दायित्वधारी उनके भाई को पद से हटा दिया है और उनके रिसोर्ट पर भी बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया है। यह सरकार का संकल्प है कि कोई कितना भी बड़ा दोषी हो, उसको ऐसी सख्त सजा मिलेगी कि भविष्य में कोई ऐसा करने का दुस्साहस नहीं करेगा। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई चलती रहेगी। इस दौरान मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…