मसूरी : मसूरी धनोल्टी से घूम कर वापस दिल्ली जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर पलट गई जिसमें महिला को मामूली चोट नहीं आई।
मसूरी से देहरादून जा रही एक पर्यटक की कार नबंर डीएल8सीएएन 1734 धनोल्टी बाईपास के पास हिलबर्ड स्कूल के निकट सड़क पर पलट गई जिसमें चालक और एक महिला सवार थी बताया जा रहा है कि तीव्र ढाल होने के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा जिस कारण कार सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। दिल्ली से मसूरी घूमने आए पर्यटक गूगल मैप के जरिए मसूरी से देहरादून की ओर जा रहे थे गलत दिशा जाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और जिसमें महिला पूजा रानी पुत्री सेवाराम निवासी उत्तम नगर दिल्ली को मामूली चोटें आई हैं। जबकि चालक इमरान पुत्र अनवर अली निवासी उत्तम नगर दिल्ली को कोई चोट नहीं आयी। महिला पर्यटक पूजा रानी ने बताया कि गूगल मैप पर गलत जानकारी के बाद उन्होंने अपना वाहन वापस मोड रहे थे जिसके बाद तीव्र ढाल होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कार से बाहर निकाला गया जबकि चालक खिड़की तोड़कर बाहर आ गया। उन्होंने स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने महिला को कार से बाहर निकाला साथ ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घटना के बाद उनके साथ आए अन्य प्रकट पर्यटकों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उनके साथी भी वहां पर पहुंच गए।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…