पौड़ी गढ़वाल : रविवार को श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) में मृतक अंकिता भंडारी के अभिभावक, पारिवारिक सदस्यों और उपस्थित नजदीकी रिश्तेदारों की सहमति से अलकनंदा घाट पर मृतक अंकिता का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अंकिता के नजदीकी रिश्तेदारों और श्रीनगर के आम जनमानस द्वारा अंकिता के परिजनों की भावना का सम्मान करते हुए सभी ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण करने में पूर्ण सहयोग दिया। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मृतक अंकिता के अभिभावकों से दूरभाष पर बात करके उनके साथ दुख की इस घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त की तथा अभिभावकों को आश्वस्त किया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार दोषी लोगों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की तेजी से जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया जा चुका है तथा इस मामले में संलिप्त दोषी लोगों को शीघ्रता से सजा मिले इसके लिए उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से मुकदमे की पैरवी करने की सिफारिश भी की। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा अभिभावकों और पारिवारिकजनों को हरसंभव मदद देने का पूर्ण आश्वासन भी दिया।
इस दौरान श्रीनगर में मृतक अंकिता के अंतिम संस्कार में आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक केे. एस. नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान तथा प्रशासन के अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने मृतक के माता-पिता, भाई, पारिवारिक रिलेटिव को सांत्वना देते हुए शासन- प्रशासन की तरफ से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पारिवारिक सदस्यों और उपस्थित आम जनमानस द्वारा कु. अंकिता के अंतिम संस्कार में किए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चंद्र सूयाल, उप जिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह, उप जिलाधिकारी पौढ़ी आकाश जोशी, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी और आम जनमानस क. अंकिता के अंतिम संस्कार में शामिल रहे।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…