विनय उनियाल
जोशीमठ : पौड़ी की रहने वाली अंकिता भंडारी की हत्याकांड के विरोध में जोशीमठ मुख्य बाजार में जोशीमठ के स्थानीय युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली बच्चों ने रैली निकाल तहसील के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मैं जाम लगाकर सांकेतिक धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
सोमवार को जोशीमठ मुख्य बाजार में जोशीमठ के स्थानीय युवाओं, महिलाओं, स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाल कर अंकिता भंडारी की हुई हत्या से आक्रोशित होकर बद्रीनाथ नेशनल हाईवे जाम कर सांकेतिक धरना दिया। तथा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगो का कहना है कि अंकिता भंडारी के हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जिससे कि आगे कोई दूसरी अंकिता भंडारी को अपनी जान न गवानी पड़े। आक्रोशित लोगो ने सरकार के खिलाफ तथा शासन प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी नही दी जाएगी तब तक जनता ऐसे ही सड़को पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी।
बहुत ही शर्मशार करने वाली घटना है। इसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है। अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ संस्कार भी देने की आवश्यकता है। तथा अंकिता भंडारी की हत्या करने वाले को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। तथा सरकार को कानून में बदलाव लाकर ऐसे लोगो को फांसी दी जानी चाहिये।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…