विनय उनियाल
जोशीमठ : पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली अंकिता भंडारी की हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। तथा तपोवन स्टैंड से मुख्य बाजार होते हुए कॉमेंट तिराहे तक रैली निकालकर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर सांकेतिक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
जोशीमठ मुख्य बाजार व्यापरियों ने द्वारा तपोवन स्टैंड से कॉमेंट तिराहे तक रैली निकाल कर अंकिता भंडारी की हुई हत्या से आक्रोशित होकर बद्रीनाथ नेशनल हाईवे जाम कर सांकेतिक धरना दिया। तथा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगो का कहना है कि अंकिता भंडारी के हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जिससे कि आगे कोई दूसरी अंकिता भंडारी को अपनी जान न गवानी पड़े। आक्रोशित लोगो ने सरकार के खिलाफ तथा शासन प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी नही दी जाएगी तब तक जनता ऐसे ही सड़को पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी।
जोशीमठ में बाजार बंद का दिखा व्यापक असर
जोशीमठ व्यापरियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिससे आम लोगो को दिक्कतो का सामना भी करना पड़ा। जोशीमठ बाजार दिनभर बन्द रहा जिससे बाजार बंद का व्यापक असर दिखाई दिया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, जेपी भट्ट, सौरभ राणा,अमित सती स्थानीय बी एस खाती अस्सिटेंट कमिश्नर जीएसटी दिल्ली, हरीश परमार, समीर डिमरी, आदि कई लोग मौजूद रहे।
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…
देहरादून। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री…
Ola Electric ने अपनी रिटेल रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी डीलर पार्टनर्स के…
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संस्कृति विभाग की…
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…