रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : गोविंद वन्य जीव विहार एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा मंगलवार को भी अवैध अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई। उप निदेशक गोविंद वन्य जीव विहार डीपी बलूनी द्वारा बताया गया कि वन विभाग की 0.9 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण पाया गया और चार से पांच मुनारे क्षतिग्रस्त पाए गए। अतिक्रमण की गई भूमि को सील किया गया है औऱ क्षतिग्रस्त मुनारों की रिपेयरिंग करेंगे। साथ ही वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पुरोला दीपक कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण पाया गया। जिसकी निशानदेही की गई है।
बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हाकम सिंह रावत के तहसील मोरी के शांकरी में स्थित रिजॉर्ट काफी चर्चाओं में रहा है।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…