देहरादून : कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मानते हुए दिव्यांग कृषक सम्मान समारोह और प्राकृतिक एवं जैविक कृषि जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग द्वारा देहरादून रिंग रोड़ स्थित किसान भवन में किया गया। कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसान भवन में लगे जैविक हाट स्टोलो का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा राष्ट्र स्तरीय जैविक इण्डिया अवॉर्ड में उत्तराखंड को जैविक उत्पाद में मिला प्रथम पुरुस्कार एवं हैदराबाद में आईआईएमआर द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में उत्तराखंड को बेस्ट पर्फोमिंग स्टेट इन प्रमोटिंग ऑर्गेनिक मिलेट्स के लिए पोषक अनाज अवॉर्ड को मंत्री गणेश जोशी को सौंपा। वहीं कार्यक्रम में कृषकों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत मंत्री जोशी ने जनपद देहरादून के दिव्यांग एंव जैविक कृषकों को बहुउपयोगी कृषि यंत्र किट लगभग 150 कृषकों को वितरित की गयी है साथ ही कृषकों को जैविक कृषि के क्षेत्र में उत्तम कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
मंत्री जोशी ने कह कि प्रदेश सरकार द्वारा जैविक कृषि क्षेत्रफल बढाने के निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। गत वर्षों में जैविक क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 2.17 लाख है० क्षेत्रफल आच्छादित किया गया है. जो कुल कृषि क्षेत्रफल का 34 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2022-23 से राज्य में 11 जनपदों के 6400 है0 क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती योजना का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषि लागत में कमी करके किसानों की आय में वृद्धि तथा मृदा स्वास्थ्य एंव पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया जायेगा।
इस अवसर पर कृषि निदेशक गौरी शंकर, अपर कृषि निदेशक, के०सी० पाठक, संयुक्त कृषि निदेशक, जैविक, ए०के० उपाध्याय, संयुक्त कृषि निदेशक, नियोजन, दिनेश कुमार, उप कृषि निदेशक, मानव संसाधन एंव प्रशिक्षण डॉ० अभय सक्सेना, सचिव, उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद, विनय कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी, लतिका सिंह, निदेशक, सगन्ध पौध केन्द्र, सेलाकुई डॉ० नृपेन्द्र चौहान एंव सह निदेशक, पौध संरक्षण, के०वी०के०, ढकरानी, डॉ० एम०पी० सिंह आदि उपस्थित रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…