मसूरी : उप जिलाचिकित्सालय में भाजपा मसूरी मंडल के सहयोग से वृहद टीकाकरण उत्सव अभियान चलाया गया। जिसके तहत मसूरी में 12 बुूथ बनाये गये जिसमें गर्भवती महिलाओं, छह माह से 16 साल के बच्चों सहित कोविड टीकाकरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में टीकाकरण करवाने वालों की भीड़ उमड़ी।
उप जिलाचिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रदीप राणा ने बताया कि मसूरी में एएनएम की कमी के कारण रेगुलर टीकाकरण नहीं हो पा रहा था जिस पर सीएमओ को अवगत कराया गया व उन्होंने देहरादून से टीम भेज कर मसूरी में टीकाकरण उत्सव के माध्यम से टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहाकि कई स्थानों पर भारी भीड़ होने पर वहां अेितरिक्त टीमों को लगाया गया। ताकि जो लोग आये है वह टीका लगवाकर ही जायें। इस मोके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल ने प्रधानमंत्री जन्म दिवस सेवा पखवाडा के तहत इस कार्यक्रम में सहयोग किया व हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण उत्सव में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी था क्यो कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों को निर्धारित समय पर टीके नहीं लग पा रहे थे। इस मौके पर महामंत्री कुशाल राणा, सभासद मदन मोहन शर्मा, अरविंद सेमवाल, मुकेश धनाई, सतीश ढौडियाल, रमेश खंडूरी, माधुरी शर्मा, राजश्री रावत, सहित आशा कार्यकत्रियां मौजूद रही।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…