देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जबसे भारतीय जनता पार्टी सरकार का आखरी वर्ष शुरू हुआ है। पहले मुख्यमंत्री ने (7,50,000) साढ़े सात लाख नौकरियां दे दी हैं, इसकी घोषणा की और भाजपा के दोस्तों ने बड़ा शोर मचाया। दूसरे मुख्यमंत्री को लगा कि यह आंकड़े कुछ ज्यादा हो गये हैं तो उन्होंने संशोधित करके इस आंकड़े को 24 हजार नौकरियों तक लेकर के आये। उन्होंने कहा हम 24000 पदों पर अभी भर्तियां कर रहे हैं या कर चुके हैं। बेरोजगार नौजवान चिल्लाए कि वो भर्तियां हुई कहां हैं? आपने तो जिन पदों में भर्तियां हुई थी उनमें भी रोक लगा दी है, तो तीसरे मुख्यमंत्री ने भी फिर से आंकड़ा संशोधित करके अब 22000 नौकरियां देने का संकल्प पारित किया है और यह दर्शाने की कोशिश की है जैसे ये अब कानूनी अधिकार बन गया हो। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा को सलाह देना चाहता हूंँ कि वो कुछ नहीं, वो केवल 2200 पदों पर नौकरियां कहां-कहां, किस विभाग में दे रहे हैं और उसकी सूची जरा प्रकाशित कर दें, तो लोग जरा देख तो सकें कि यदि पूरी फिल्म नहीं है नौकरियों की तो, एक झलक तो दिखा दें।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि नये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौजवान हैं, उन्हें नौजवानों से संवाद कर यह पूछना चाहिए कि कहां-कहां उनके सामने दिक्कतें हैं और जिन नौकरियों को हम कह रहे हैं कि उनको मिल गई हैं, यदि उनको नहीं मिली है तो बताएं, वो वास्तविक स्थिति आईना बता देंगे मुख्यमंत्री को, तो ये प्रचार तंत्र से चुनाव जीते जा सकते हैं, लोगों को नौकरियां नहीं दी जा सकती हैं, इसे समझना होगा।
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौरा जारी है. बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत…
उत्तराखंड में आपदा और ट्रेकिंग के दौरान कई लोग लापता हैं, लंबे सर्च ऑपरेशन के…
शहर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कई पुलिसकर्मियों…
रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक टाइगर ने जंगल से निकलकर घोड़े पर हमला कर…
देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. डीएम ने बारिश को देखते हुए ये…