दिल्ली/देहरादून : मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड को बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन एवार्ड तथा पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किये जाने पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यटन क्षेत्रों को देश व दुनिया में पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राज्य के पर्यटन को यह एक सौगात है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। साहसिक पर्यटन के दृष्टिगत माउंटेनियरिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाईडिंग, माउंटेन बाईकिंग आदि गतिविधियों का भी राज्य में काफी विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारधाम कॉरिडोर की तर्ज पर कुमाऊं क्षेत्र में मानस खंड कॉरिडोर बनाने के लिये भी प्रयासरत है। इससे जहां एक ओर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पूरे कुमाऊं के आधारभूत ढ़ांचे को भी मजबूती मिलेगी।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…