अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : विकासखडं नौगांव के प्रधान संगठन के अध्यक्ष पूर्व सैनिक बलवंत सिंह रावत ने अपनी ग्राम पंचायत में विकास की दृष्टी से कायाकल्प किया है। बलवंत सिहं वर्तमान में ग्राम पंचायत कोटि (बनाल) के ग्राम पंचायत प्रधान हैं और विकासखडं नौगांव के प्रधान संगठन के अध्यक्ष हैं।
बलवंत सिंह ने अब 40सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है जो अबतक का सबसे बडा़ आंकडा़ है। प्रधान संगठन अध्यक्ष बलवंत सिंह ने अपनी ग्राम पंचायत में जो स्वागत द्वार बनाया है वह अपने आप सुदंर प्रतित हो रहा है और गांव की सोभा बढा रहा है। इसी संदर्भ में चाहे पेयजल व्यवस्था हो चाहे सुरक्षात्मक कार्य हो यह सभी कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।
प्रधान बलवंत सिंह ने दावा किया है कि उन्होने सभी वर्गों को सम्मान दृष्टी से सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है। प्रधान बलवंत सिंह ने बताया कि वह पेशंन और अन्य लाभाकारी योजनाओं का स्वयं कार्य करतें हैं। ग्राम पंचायत में कुल सात वार्ड हैं और प्रत्येक वार्ड की जवाबदेही उस वार्ड के सदस्य की है ऐसा प्रधान बलवंत सिंह बतातें हैं। बलवंत सिंह ने बताया कि इससे पहले ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर पत्थर भी नहीं लगा था जिससे ग्राम पंचायत अति पिछडी़ थी। विकासखडं नौगांव के प्रधान संगठन अध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में जाबला और घुटाडी़ वार्ड भी हैं जिनका समुचित विकास हो रहा है।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…