मसूरी : मसूरी से सटेे तुनेटा गांव में नवरात्रों के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए मां भवानी मंदिर भवान से जोत लाई गई व मंदिर में अधिष्ठापित की गई।
नवरात्रे के उपलक्ष्य में तुनेटा जोड़ी गांव में मां भगवती के पाठ से पूर्व ग्रामीण बड़ी संख्या में भवान गये जहां से पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मां भवानी के मंदिर से जोत लाई गई जिसका गांव में पहुंचने पर पारपंरिक वाद्ययंत्रों से स्वागत किया गया। व जोत को मंदिर में अधिष्ठापित करने के बाद तीन दिवसीय पाठ शुरू किया गया। इस मौके पर कई पुरूषों व महिलाओं पर देवता अवतरित हुए व श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। ग्रामीण राजबीर सिंह रौछेला ने बताया कि जोत भवान सिथत मां भवानी के मंदिर से लाई गई व तीन दिवसीय पाठ के बाद भंडारे के साथ पाठ का समापन किया जायेगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने जोत का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। वहीं हरियाली डाली गई। इस मौके पर तुनेटा गांव के जयपाल सिंह, महिपाल सिंह, दयाल सिंह, राकेश सिंह, प्रवीण सिंह, अरविंद सिंह, मामचंद सिंह, लखन सिंह, सूरत सिंह, सुरेंद्र सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।
देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…
देहरादून। गर्मियों के मौसम और चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी…
देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध देहरादून लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई पहचान बनाई…
Sakana AI के नए सिस्टम Fugu ने बेंचमार्क टेस्ट्स में Anthropic के Fable 5 और…
टीम ने दयारा ट्रेक के बाईं ओर स्थित नटीण के घने जंगलों में विशेष अभियान…
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी, पुलिस ने रोका तो भाग गया चालक,…