मसूरी – BJP स्वास्थ्य शिविर में 132 का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा की वितरित।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया व निःशुलक दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर सिनर्जी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगिया का परीक्षण किया। शिविर का उदघाटन मंत्री गणेश जोशी ने किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन करने के बाद मसूरी विधायक व प्रदेश सरकार में कबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सरकार सेवा पखवाडा के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री जो कभी चाय बेचता था वह आज विश्व के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के प्रधानमंत्री है। व विश्व के नेताओं के सर्वे में पहले नंबंर पर है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म दिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाय इसी के तहत स्वास्थ्य प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य रहना बहुत जरूरी है अगर स्वास्थ्य खराब है तो जीवन में सब बेकार है।

इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर के संयोजक सतीश ढौडियाल ने स्वास्थ्य परीक्षण करने देहरादून से आये डॉ. लवकुश चौधरी, महिला रोग विशेषज्ञ डा. सरिता चौरसिया व मसूरी उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सक डा. मनीषा पुंडीर का विशेष आभार व्यक्त किया। वहीं शिविर में आये रोगियों व भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि शिविर में 132 रोगियों का परीक्षण कर उनको निःशुल्क दवा भी वितरित की गई इसके साथ ही बल्ड प्रेशर व शूगर टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध करायी गई। इस मौके पर चिकित्सकों को गुलदस्ता व शॉल भेंट कर भाजपा मसूरी मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा मसूरी मंडल लगातार सेवा के कार्य करता आ रहा है व आगे भी करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया।

इस मौके पर भाजपा महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष मनोज खरोला, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, पालिका सभासद मदनमोहन शर्मा, अरविंद सेमवाल, जसोदा शर्मा, माधुरी शर्मा, भारत विकास परिषद की अध्यक्ष राजश्री रावत, अमित भटट, विजय रमोला, अनीता धनाई, कमला थपलियाल, कमल शर्मा, विजय बुटोला, मुकेश धनाई, पूर्व छावनी सभासद रमेश कन्नौजिया, चंद्रकला सयाना सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

15 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

17 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

17 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

17 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago