देहरादून : प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आहवान पर राज्य के 252 मंडलों मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों मे कैंडिल मार्च निकाला जाएगा।
उन्होंने हरिद्वार निकाय चुनाव मे विजयी प्रत्याशियों से किसी भी तरह का जश्न न मनाने की अपील की। अध्यक्ष भट्ट ने कहा की राज्य की बेटी अंकिता हत्याकांड से राज्य मे शोक की लहर है और ऐसी स्थिति मे इस तरह के कार्यक्रमों से बचा जाय।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि अंकिता मामले मे सरकार पूरी नजर बनाये हुए है और जांच एजेंसी तत्परता से जुटी हुई है। अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले के फास्ट ट्रेक कोर्ट मे चलाने को सीएम ने कोर्ट से अनुरोध किया है। सरकार पूरी तरह से अंकिता के परिवार के साथ दुःख की घड़ी मे खड़ी है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कुल 113 रिक्त पदों के लिए 3…
नाभीढांग, गुंजी और कुटी समेत 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की…
गैरसैंण के डुंगरी गांव के सिरसवाल परिवार की सफलता की अद्भुत कहानी, फर्श से अर्श…
मुंबई में फिल्म को पहले दिन सबसे शानदार प्रतिक्रिया मिली, जहां 491 शो में कुल…
जयशंकर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के 'हाई…
नारायण शिला मंदिर में श्राद्ध, तर्पण-पिंडदान करने पर पितरों को मिलता है मोक्ष,गयासुर राक्षस और…