ऋषिकेश : SDRF उत्तराखंड ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि दिनाँक 28 सितम्बर 2022 की देर रात्रि थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि ऋषिकेश से यमकेश्वर जाते समय यमकेश्वर रोड पर बड़ेथ के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में उक्त वाहन जो कि गहरी खाई में गिरा हुआ था, में सवार 02 लोगों को तत्काल स्ट्रैचर द्वारा मुख्य मार्ग पर लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।
घायलों का विवरण:-
1- संजय सिंह पुत्र मनमोहन सिंह उम्र – 32 बिगरुखाल।
2- गौरव पंवार पुत्र विंनोद कुमार उम्र 34 नीलकंठ तोली।
रेस्क्यू टीम:- निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण, आ0 मातबर सिंह, किशोर कुमार, सुमित नेगी, अजीत, अमित।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…