रामगढ़ के करीब पाड़ली में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल।

नैनीताल : रामगढ़ के पास पाड़ली में एक पिकअप वाहन ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होने के कारण रोड के किनारे टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालकर अस्पताल भेजा।

इस संबंध में SDRF ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि दिनाँक 29 सितम्बर 2022 को पुलिस चौकी खैरना द्वारा अवगत कराया गया कि रामगढ़ के पास पाड़ली में एक पिकअप वाहन (UK01-1307) ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होने के कारण रोड के किनारे टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर SI राजेश जोशी के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची। उक्त वाहन हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रहा था जिसमें 02 लोग सवार थे। सवार दोनों व्यक्तियों में से 01 को स्थानीय व्यक्तियो द्वारा निकाल लिया गया था जबकि दूसरा व्यक्ति गाड़ी में बुरी तरह से फंसा हुआ था।

SDRF टीम द्वारा स्थिति का जायजा लेते हुए पहले तो गाड़ी फंसे हुए व्यक्ति को सांत्वना दी, जिसके उपरांत SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए कटिंग उपकरणों की सहायता से पूर्ण सुरक्षा के साथ गाड़ी के विभिन्न हिस्सों को काटकर फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को निकालने के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना अस्पताल पहुँचाया गया।

घायल व्यक्ति का विवरण :- संजीव कुमार पुत्र केसाब राम, उम्र- 39 वर्ष, निवासी- बरेली, उत्तर प्रदेश।

सामान्य घायल :- राम पुनीत यादव पुत्र स्व0 सुकन यादव, उम्र- 20 वर्ष, निवासी- दरभंगा, बिहार।

SDRF रेस्क्यू टीम :- SI राजेश जोशी, आ0 दीप चंद सती, बालम सिंह, सूरज बिष्ट, अमर सिंह।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

Uttarakhand Weather News: दस साल में सबसे सर्द रहा मार्च का चौथा सप्ताह, शुरुआती दो हफ्ते गर्मी ने दिखाए तेवर

दस साल में मार्च का चौथा सप्ताह सबसे सर्द रहा। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों का…

1 day ago

धनौरा के घर में घुसा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने शुरू की गश्त

कलियर के धनौरा गांव में देर रात एक गुलदार ग्रामीण के घर में घुस गया,…

2 days ago