अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़ – नागनी में नदी में एक बच्चा नहाते हुए डूब गया, सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व सर्च अभियान में जुट गई।
इस संबंध में SDRF उत्तराखंड ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आज दिनाँक 30 सितम्बर 2022 को थाना चिन्यालीसोड़ द्वारा SDRF को अवगत कराया कि एक बच्चा नदी में नहाते समय डूब गया है, जिसकी खोजबीन के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम आरक्षी मुकेश चौहान के हमराह मय राफ्ट व अन्य रेस्क्यू उपकरणो के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा नदी में घटनास्थल के आसपास संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग आरम्भ की गई। SDRF के डीप डाइवर्स द्वारा कई स्थानों पर डीप डाइविंग के दौरान नदी में डूबे हुए नेपाली मूल के किशोर साहिल, उम्र – 12 वर्ष का शव बरामद कर लिया गया। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त किशोर के शव को किनारे लाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
रेस्क्यू टीम का विवरण – आरक्षी मनोज चौहान, रमेश उनियाल, प्रदीप नेगी और चालक दीपक रावत।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…