अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : विधायक गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र सुरेश चौहान द्वारा जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में शनिवार को विश्व रक्तदान दिवस का शुभारंभ किया गया । विधायक चौहान द्वारा आम जनमानस से अपील की गई कि वे रक्तदान अवश्य करें ताकि सही वक्त पर किसी को खून देने से उसकी जान बचाई जा सके। रक्तदान करने से किसी के जीवन बचाने के साथ-साथ अपने शरीर को भी स्वस्थ रखा जा सकता हैं। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 केएस चौहान द्वारा रक्तदान से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई एवं जनपद के सभी नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि सभी को रक्तदान करने हेतु आगे आना चाहिए। समाचार लिखे जाने तक जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में 19 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया।
इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक, डाॅ0 बीएस रावत, जिला नोडल अधिकारी, डाॅ0 कुलबीर राणा, पैथोलाॅजिस्ट डाॅ0 सविता चौधरी, वरिष्ठ टेक्नोलाॅजिस्ट मनोज नौटियाल, प्रदीप चैहान, अरविंद मटूड़ा, पवन सेमवाल एवं अनिल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…