मसूरी : नगर प्रशासन के तत्वधान में अवैध होटलों, होम स्टे व गेस्ट हाउसों का सर्वे लगातार चल रहा है तथा प्रशासन विभिन्न विभागों के सहयोग से कार्रवाई कर रहा है। जिसके तहत चार प्रतिष्ठानों का सर्वे किया गया जिसमें एक होटल, व एक होम स्टे का चालान किया गया।
नगर प्रशासन के साथ विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने हाथी पावं रोड़ पर विभिन्न होटलों, होम स्टे व रिजोर्टों का सर्वे किया जिसमें प्रेम जी हाईलैंड इस्टेट निकट काला स्कूल का पंजीकरण न होने, नगर पालिका का लाइसेंस न होने व पर्यटन विभाग के नियमों का उलंघन करने पर दस हजार का चालान किया गया। वहीं अराध्या होम स्टे स्प्रिंग रोड का पंजीकरण न होने, पर्यटन विभाग के नियमों का उलंघन करने, होम स्टे लीज पर दिए जाने पर दस हजार का चालान किया गया व लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। टीम में नायब तहसीलदार भौंपाल सिंह चौहान, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, पर्यटन विभाग के हीरा लाल आर्य सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…