मसूरी : विगत रात्रि को कुलडी तिलक रोड स्थित एक दुकान से दुकान का ताला तोड़ कर डेढ लाख की नकदी चोरने वाले अभियुक्त को नकदी सहित पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि तिलक रोड कुलडी स्थित वीर सिंह पुत्र रूपचंद निवासी रत्निका अपार्टमेंट कुलड़ी मसूरी ने कोतवाली में तहरीर दी कि 30 सितंबर 2022 को अज्ञात चोर ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखें डेढ़ लाख रुपए चोरी कर लिए है। जिस पर पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत किया गया। व विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक गुमान सिंह नेगी के सुपुर्द की गई। जिस पर उन्होंने टीम गठित कर जांच शुरू की व आस पास के सीसीटीवी खंगाले जिनकी मदद से आरोपी को 24 घंटे के भीतर समर हाउस कुंलड़ी के पीछे स्थित खंडहर से् 50 हजार नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
चोरी करने वाले अभियुक्त का नाम ऋषभ रस्तोगी निवासी समर हाउस कुलरी मसूरी है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गुमान सिंह नेगी, कास्टेबल अमित रावत, चंद्रवीर सिंह, सुनील कुमार, प्रदीप गिरी शामिल थे।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…