कांग्रेस ने हैली सेवा के विरोध में जार्ज एवरेस्ट पर किया धरना प्रदर्शन, पर्यटन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत।।

मसूरी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जार्ज एवरेस्ट जाकर पर्यटन को बढावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सहयोग से चलाई जा रही हैली सेवा का प्रदर्शन कर विरोध किया। वहीँ जिला पर्यटन अधिकारी देहरादून जसपाल चौहान द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना मसूरी पर प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया।

बता दें कि नगर पालिका सभासद जसबीर कौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जार्ज एवरेस्ट हैलीपैड पर गये व वहां धरना देने के साथ प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। इस मौके पर पालिका सभासद जसबीर कौर ने कहा कि हैली सेवा का यहां कोई औचित्य नहीं है यह वाइल्ड लाइफ का क्षेत्र है व बर्ड वाचिंग के लिए लोग आते है। वहीं यह सेंसेटिव जोन में आता है ऐसे में जब हेलीकाप्टर चलेगा तो जानवर भाग जायेगें तब वन्य जंतु विहार कहां रह जायेगा। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मेघ सिंह कंडारी ने कहाकि यह केवल लाभ कमाने के लिए किया गया है इसे तत्काल बंद किया जाय इसका कोई लाभ न स्थानीय लोगों को है न पर्यटन को है न जानवरों को है। यह पर्यटन विभाग ने प्राइवेट एजेंसी को लाभ पहुचाने के लिए दिया गया है। इस मौके पर सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत, वसीम खान सहित स्थानीय ग्रामीण व लोग मौजूद रहे।

वहीँ जिला पर्यटन अधिकारी देहरादून जसपाल चौहान की शिकायत पर पुलिस ने पालिका सभासद जसवीर कौर, तेज कुमार, सीमा एवं कांता तथा अज्ञात 30 से 40 लोगों के मुकदमा अपराध संख्या 74/ 22 धारा 188/332 भा द वि पंजीकृत कर दिया गया है।

इस संबंध में मसूरी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में पर्यटन विभाग की अनुमति से हेली सर्विस संचालक राजस एयरोस्पोर्ट्स एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हिमालय दर्शन हेतु हेली सर्विस संचालित की जा रही है। जिसके विरोध में आज दिनांक 1 अक्टूबर 2022 को जसवीर कौर पार्षद नगर पालिका मसूरी, तेज कुमार, सीमा एवं कांता तथा अज्ञात 30-40 लोगों द्वारा उक्त हेली सेवा को बंद करने हेतु एकत्रित होकर नारेबाजी कर हेली सर्विस के कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हेली सर्विस के संचालन में बाधा उत्पन्न की गई। उक्त घटनाक्रम के संबंध में जसपाल चौहान जिला पर्यटन विकास अधिकारी देहरादून द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना मसूरी पर प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया। जिस पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 74/ 22 धारा 188/332 भा द वि पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उप निरीक्षक शोएब अली के सुपुर्द की गई।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

1 day ago

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

देहरादून। गर्मियों के मौसम और चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी…

1 day ago

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध देहरादून लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई पहचान बनाई…

1 day ago