देहरादून : प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून गढ़ी कैंट में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित “हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव” में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह एवं आयुर्वेदाचार्य पतंजलि आचार्य बाल कृष्ण भी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मंत्री जोशी और आचार्य बाल कृष्ण न राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्रों और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।
मंत्री जोशी ने गोर्खाली सुधार सभा से अपेक्षा की अगली बार इस कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाए। वहीं मंत्री जोशी ने कहा कि आज सैनिकों के सम्मान के लिए उत्तराखंड में पांचवे धाम सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे शहीदों के आंगन की मिट्टी से सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने यह संकल्प लिया है राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश हर क्षेत्र में आगे हो इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर टिहरी सांसद, माला राज्य लक्ष्मी शाह, पतंजलि आयुर्वेदाचार्य आचार्य बाल कृष्ण, अध्यक्ष पदम सिंह थापा, मोहन कार्की, बिरगेडियर पी. एस. गुरुंग, कर्नल आर. एस छेत्री, कर्नल डी. बी. थापा, सहित कई लोग उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…