देहरादून : सैन्यधाम निर्माण के तहत शहीदों के आंगन से पवित्र माटी को लाने की तैयारियों को पुख्ता करने तथा आगामी 01 सितम्बर से शहीदों के आंगन से पवित्र माटी को लाने के लिए ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ प्रारम्भ किए जाने के संबंध में आज सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कालीदास रोड़ स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय से सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें सभी जनपदों के जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण में प्रयोग किए जाने के लिए अमर शहीदों के आंगन की पवित्र माटी के कलशां को सम्मान के साथ लाने के सम्बन्ध में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 01 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाली ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ रूट प्लान तय किया गया। मुझे खुशी है कि हमारे सभी जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों द्वारा लगभग 60 प्रतिशत से अधिक शहीदों के परिवारों को चिन्हित कर लिया गया है। कई शहीद प्रथम विश्वयुद्ध तथा द्वितीय विश्वयुद्ध से संबंद्ध रहे हैं जिनका रिकार्ड खोजने में मशक्कत हो रही है। इसके अलावा कई शहीदों के परिवार एक जनपद से पुर्नवासित होकर अन्यत्र जनपदों में निवास कर रहे हैं तथा कई का जन्म स्थान दूसरे राज्यों का है, बहारहाल अधिकांश शहीद परिवारों को चिन्हित कर लिया गया है। हमें आशा है कि मध्य अगस्त तक समस्त शहीद परिवारों को चिन्हित कर लिया जाऐगा। इस यात्रा को प्रारम्भ करने में आ रही दिक्कतों को लेकर मंत्री ने कहा कि जिलाधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण किया जाऐगा और व्यवस्थाऐं बनायी जाऐंगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा चमोली के सवाड़ एवं पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से प्रारम्भ होगी।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…