विनय उनियाल
जोशीमठ : नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा स्वच्छ्ता पखवाड़ा, ISL इंडियन स्वच्छता लीग / अमृत महोत्सव जो पालिका के अधिशासी अधिकारी भारत भूषण पंवार की अगुवाई में विगत 17 सितंबर से आज 02 अक्टूबर 2022 तक समस्त नगर वार्डो में युद्ध स्तर पर मनाया गया है जिसका आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर एक स्वछता रैली के आयोजन के साथ विधिवत समापन किया गया है,जिसमें जोशीमठ नगर पालिका के दिशा निर्देश पर नगर छेत्र के विद्यालयों के स्कूली बच्चो द्वारा नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार गाली मोहल्ले में रैली के माध्यम से स्वछता का संदेश दिया स्कूली बच्चों ने जैविक अजैविक कूड़े को अलग अलग कूड़ेदान में बच्चो द्वारा उठाया गया।साथ ही सबको कूड़े को जैविक अजैविक कूड़ेदान में पालिका के पर्यावरण मित्रो को दिए जाने का संदेश दिया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। जिसमे पालिका के अधिशासी अधिकारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष, प्रभारी सफाई निरीक्षक, विधायलो के छात्र एवम अध्यापक मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…