हरिद्वार पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, CM धामी ने कहा – क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनें पंचायत प्रतिनिधि।

हरिद्वार : सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में हरिद्वार पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में हम सबको सहयोगी बनना होगा। हमें जनता की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरने का प्रयास करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर अग्रसर है। हमें बातें कम काम ज्यादा के मंत्र पर ध्यान देना हागा। प्रधानमंत्री मोदी जी का देश के प्रति प्रेम और देश के नागरिकों को अपना परिवार मानने की सोच के चलते उनकी लोकप्रियता आज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। हम सब एक परिवार की तरह हैं तथा सभी को मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाने में मददगार बनना होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों की रहती है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago